SBI ने बढ़ाई ब्याज दर, प्राइल लेंडिंग रेट को भी बढ़ाया, जानें बैंक से जुड़ी पूरी अपडेट

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ब्याज दर बढ़ाने का फैसला लिया है। बुधवार से ये नई दरे लागू हो गई हैं। बता दें कि ब्याज दरें 0.10 प्रतिशत बढ़ाई गई हैं। इसी के साथ प्राइल लेंडिंग रेट को भी बढ़ाने का फैसला हुआ है। जो अब 10 फीसदी से 12.30 फीसदी कर दिया गया है। वहीं बेस रेट में 10 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया गया है। अब यह नई दर 7.55 फीसदी होगी। वहीं, बेस रेट बढ़ने का असर ब्याज दरों पर देखने को मिलेगा। बेस रेट में वृद्धि के साथ ब्याज दरें पहले से महंगी हो जाएंगी और लोन जैसे प्रोडक्ट पर अधिक ब्याज देना होगा।

बता दें कि बेस रेट तय करने का अधिकार बैंकों के हाथ में होता है। कोई भी बैंक, चाहे वह प्राइवेट हो या सरकारी, बेस रेट के नीचे लोन ऑफर नहीं कर सकता है। प्राइवेट और सरकारी सभी बैंक बेस रेट को स्टैंडर्ड मानते हैं। इसी आधार पर लोन आदि दिए जाते हैं।

बैंक ने बयान जारी कर कहा है कि वह सभी अवधि के लेंडिंग रेट के मार्जिनल कॉस्ट में कोई बदलाव नहीं किया है। ये रेट पहले की तरह बने रहेंगे। एसबीआई का होम लोन सेक्टर में बड़ा हिस्सा है। कुल 34 फीसदी मार्केट पर एसबीआई का कब्जा है। एसबीआई करीब 5 लाख करोड़ तक का लोन बांट चुका है। एसबीआई का टारगेट है कि 2024 तक इस आंकड़े को 7 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

LIVE TV