Sawan में रुद्राभिषेक कर कैसे करे शिव भगवान को प्रसन्न, जानिए क्या हैं लाभ

सावन में शिव भगवान को प्रसन्न करने के लिए लोग कई जातां करते हैं ऐसे में रुद्राभिषेक एक सर्वोत्म उपाय है। रुद्राभिषेक को लेकर ऐसी मान्‍यता है कि हमारी कुंडली के महापाप भी जलकर भस्म हो जाते हैं और हम में शिवत्व का उदय होता है और भगवान शिव का शुभाशीर्वाद प्राप्त होता है। रुद्राभिषेक का अर्थ रुद्र आर्थात भगवान शिव का अभिषेक करने से है। सभी मनोरथ पूर्ण करने के लिए एकमात्र सदाशिव रुद्र के पूजन से सभी देवता स्‍वत: ही प्रसन्‍न हो जाते हैं। तो आइये जानते हैं सावन में रुद्राभिषेक करने से क्या लाभ होता हैं।

Rudrabhishek Mantra Vidhi Benefits Aur Bhagwn Shiv Ki Puja Archana - एक  महीने में होगी आपकी मुराद पूरी होगी ,इस तरह से सावन में करें रुद्राभिषेक |  Patrika News
  1. घर का वातावरण सुखद और पवित्र बनाने के लिए दूध से रुद्राभिषेक करना चाहिए।
  2. पारिवारिक कलह, झगड़े और नुकसान से बचने और भवन-वाहन की मनोकामना पूर्ण करने के लिए दही से रुद्राभिषेक करें।
  3. भगवान शिव से विद्या और ज्ञान प्राप्ति और धन वृद्धि के लिए शहद से रूद्राभिषेक कराना चाहिए।
  4. व्यापार या कारोबार में आ रही अड़चनें दूर करने और धन वृद्धि के लिए घी से रुद्राभिषेक कराना चाहिए।
  5. शत्रुओं का विनाश करने के लिए भस्म से रुद्राभिषेक करा जाता है।
  6. नकारात्मक शक्तियों के नाश करने के लिए और जल से महादेव का अभिषेक करने पर वर्षा होती है।
  7. धन- वैभव की प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से रूद्राभिषेक किया जाता है।
  8. कुण्डली में व्याप्त ग्रह दोष दूर करने के लिए गंगा जल से रुद्राभिषेक करना चाहिए।
  9. स्वास्थ्य और आरोग्य की प्राप्ति के लिए भांग से रुद्राभिषेक कराने का विधान है।
  10. शत्रु और प्रेत बाधा दूर करने के लिए नारियल पानी से रुद्राभिषेक करें।
LIVE TV