‘राहुल की तुलना खिलजी से करने वाले भाजपा नेता पर आपराधिक मामला दर्ज हो : निरूपम

संजय निरूपममुंबई| कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष संजय निरूपम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता जी.वी.एल. नरसिम्हा राव द्वारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना 13वीं शताब्दी के लुटेरे शासक खिलजी से करने को लेकर शुक्रवार को उन पर आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की मांग की। निरूपम ने वर्सोवा पुलिस थाने के प्रमुख को लिखे पत्र में कहा है कि राव ने छह दिसंबर को अपने ट्विटर अकांउट से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर खिलजी का रिश्तेदार होने का आरोप लगाया।

मैक्स अस्पताल की लापरवाही पर दिल्ली सरकार ने रद्द किया लाइसेंस

निरूपम ने अपनी शिकायत में कहा है, “राव ने जानबूझकर व दुर्भावनावश दिल्ली के शासक व सोमनाथ मंदिर के लुटेरे अलाउद्दीन खिलजी व राहुल गांधी के बीच संबंध जोड़कर उनकी छवि को हानि पहुंचाने की कोशिश की।”

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक तौर पर इस तरह की द्वेषपूर्ण टिप्पणी, बेबुनियाद और आपराधिक प्रकृति की है।

जनता तक ‘मन की बात’ पहुंचाने में मोदी सरकार ने खर्चे 3755 करोड़ रुपए : RTI

निरूपम ने इसे कानून का उल्लंघन बताते हुए पुलिस से राव के ट्विट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

LIVE TV