
Samsung का 5G स्मार्टफोन Galaxy A22 लॉन्च हो गया है। इसके साथ Galaxy A22 4G भी लॉन्च किया गया है। Galaxy A22 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। साथ ही इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी है। इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Galaxy A22 में 8GB तक रैम दिया गया है। इस फोन में 128GB की स्टोरेज है और इसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 TB तक किया जा सकता है।

बात अगर कैमरे की करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 5 मेगापिक्सल का है जबकि 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Galaxy A22 में आपको 5,000 mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G सहित दूसरे स्टैंडर्ड फीचर्स मैजूद हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन भारत में कब लॉन्च होंगे फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।