संभल: गर्भवती महिला को कैंटर ने रौंदा, मौके पर मौत

संभल के सौंधन कैला देवी थाना क्षेत्र के संभल-गवां मार्ग पर गांव नूरपुर के नजदीक कैंटर ने पैदल जा रही गांव नूरपुर निवासी रचना पप्पू को रौंद दिया। इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग गया।

संभल के सौंधन कैला देवी थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला को केंटर ने रौंद दिया, हादसा उस समय हुआ जब महिला बुधवार की शाम पांच बजे के करीब गांव की अन्य महिलाओं के साथ साथ पशुओं के लिए चारा लेने जंगल जा रही थीं। जैसे ही सभी महिलाएं संभल-गवां मार्ग पर पहुंची तो गवां की तरफ से आ रहे कैंटर ने रचना को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी चार महीने की गर्भवती थी। महिला अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गई है। वहीं थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

LIVE TV