अखिलेश यादव का BJP से सवाल- मंड़ी बंद हो चुंकी हैं, क्या उनकी आय दोगुनी हई?

उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनंजर चुनावी दंगल शुरू हो चुका है। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, किसान कानून और अन्य कई मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार के खिलाफ साइकिल यात्रा निकालेंगे। इससे पहले अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है।

अखिलेश बोले- BJP सरकार की नाकामी से लोग परेशान, पंचायत के बाद विधानसभा  चुनाव में सबक सिखाएगी जनता - Samajwadi party akhilesh yadav interview  aajtak up elections bjp covid ...

यूपी के पूर्व सीएम ने कहा है कि भाजपा के घोषणापत्र में 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा था। आज उत्तर प्रदेश का किसान जानना चाह रहा कि काले क़ानून के बाद, जिस तरह से मंड़ी बंद हो चुंकी हैं, क्या उनकी आय दोगुनी हई? आज भी किसानों के गन्ने का बकाया है।

सीएम अखिलेश ने कहा कि हम यूपी को नई दिशा देना चाहते हैं। साथ ही साथ आज उन लोगों को भी याद करते हैं जो कोरोना की वजह से नहीं रहे। यह सरकार की विफलता थी। बड़ी संख्या में लोग मारे गए। यह सरकार हर चीज में नाकाम रही। ऑक्सीजन तक उपलब्ध नहीं करवा पाए। जनता में नाराज़गी है। आने वाले समय में हो सकता है एसपी को 400 सीट भी जितवा दे। आज ऐसी स्थिति ऐसी है कि बीजेपी के पास प्रत्याशी कम पड़ेंगे। यह लोग चुनाव आते-आते अपराधियों के कितना करीब पहुंच गए।

LIVE TV