अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले-किसानों पर अन्याय हो रहा, गृहराज्य मंत्री दे इस्तीफा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। सपा अध्यक्ष ने कहा ये 3 कानून अगर लागू हो गए तो हो सकता है भविष्य में किसानों से खेत और जमीन भी छिन जाएं। ये कानून खत्म हों। लखीमपुर के घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। अंग्रेजों ने भी इतना जुल्म और अन्याय नहीं किया होगा जितना भाजपा सरकार में किसानों पर अन्याय हो रहा है।

Samajwadi Party to take out 'cycle yatras' across UP against Centre, state  govt on 5 August

अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा पर भरोसा नहीं है कि न्याय दिलाए। किसानों से अपील है कि आने वाले समय में इस सरकार को उखाड़ फेकें। जो लोग मौके पर थे सभी ने गृहराज्य मंत्री के बेटे पर उंगली उठाई है। जबतक वे गृहराज्य मंत्री हैं कैसे संभव है कि पुलिस उनके घर में घुस जाएगी इसलिए वे इस्तीफा दें।

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी घटना की कड़ी निंदा की है। अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी जाकर मृतक किसानों के परिजनों से मिलना चाहते थे। लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें घर के बारह ही घेराबंदी कर रोक दिया गया। लेकिन वह नहीं माने और प्रशासन के रोकने के बावजूद भी वह लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होने लगे। इसपर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, लखीमपुर खीरी की हिंसा पर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं का जमकर प्रदर्शन देखने को मिला।

LIVE TV