Sohail Khan DIVORCE: शादी के 24 साल बाद पहुंचे फैमिली कोर्ट, तलाक लेने जा रहे सोहेल खान-Seema Khan

(Vivek)

बॉलीवुड की दुनिया में रिश्तों का बनना और बिगड़ना कोई बड़ी बात नहीं है। यहां पर छोटी छोटी बातों पर रिश्ते तोड़ दिए जाते हैं। खबर है कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान तलाक ले रहे हैं| कुछ समय पहले ही सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान ने मुंबई के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है|

दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को सोहेल और सीमा को फॅमिली कोर्ट के बाहर देखा गया है| फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा है कि सोहेल खान और सीमा खान अलग होने जा रहे हैं। सोहेल खान और सीमा खान की शादी को 24 साल हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर सोहेल खान और सीमा खान की तस्वीरों ने हंगामा मचा दिया है। वायरल हो रही तस्वीर में सोहेल खान चेहरे पर मास्क लगाए दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सीमा खान मीडिया को नजरअंदाज करती नजर आ रही हैं।

कौन है सीमा खान?

सीमा खान का असली नाम सीमा सचदेव है. वह पेशे से फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट हैं. खबर है कि सीमा ने अपना सैलून भी खोला हुआ है जिसका नाम Kallista है| सुजैन खान और महीप कपूर के साथ मिलकर मुंबई के बांद्रा में उन्होंने 190 लग्जुरियस बूटीक खोले थे|

वेब सीरीज में हुआ था खुलासा

साल 2017 में भी खबरें आई थीं कि कपल तलाक लेने वाला है| इतना ही नहीं सोहेल और सीमा को नेटफ्लिक्स शो ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में अलग-अलग रहते हुए भी देखा गया था और उनके बच्चे दोनों घरों के बीच चक्कर काट रहे थे| शो में तभी दोनों ने साथ नहीं रहने की अफवाहों का समर्थन किया था|

बता दें कि सोहेल और सीमा की शादी 1998 में हुई थी| सीमा पेशे से एक फेशन डिजाइनर हैं| पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखने वाली सीमा और सोहेल पहली मुलाकात में एक दूसरे को दिल दे बैठे थे| हालांकि, दोनों का ये रिश्ता उनके घरवालों को मंजूर नहीं था पर दोनों ने बिना कुछ परवाह किये शादी कर लीऔर सोहेल और सीमा के दो बच्चे निर्वाण और योहान हैं|

शो पर सोहेल के साथ अपने रिश्ते को लेकर सीमा ने कहा था कि कभी कभी जब आप बड़े हो जाते हैं तो आपके रिश्ते अलग दिशा में जाने लगते हैं. मैं इससे दुखी नहीं हूँ, क्योंकि हम खुश हैं और हमारे बच्चे खुश हैं| सोहेल और मेरी शादी कन्वेंशनल नहीं है लेकिन हम परिवार एक ही हैं, हमारे लिए हमारे बच्चे जरूरी हैं|

LIVE TV