तालिबान के खिलाफ बंदूक उठाने वाली महिला गवर्नर के जिंदा होने का दावा

अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जें के बाद ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिससे सभी सहम गए। मंजर इतने भयावह थे, जिसने भी देखा उसकी रूह कांप उठी। इसी बीच एक और खबर आई थी जिसमें बताया गया था बल्ख प्रांत की महीला गवर्नर समील मजारी को बंधक बनाया गया है। बंधक बनाकर उन्हें किसी अज्ञात जगह रखा गया। वहीं, तालिबानों की हुकूमत का ऐलान होते ही खबर आई की उनकी मौत हो चुकी है। लेकिन टाइम मैगजीन की रिपोर्ट कुछ और ही बयां कर रही है। मैगजीन में दावा किया गया है कि सलीमा मजारी अभी भी जिंदा हैं। सलीमा मजारी तालिबानों को चकमा देकर भाग निकली थी।

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलीमा बिल्कुल सही सलामत हैं और वह तालिबान के चंगुल से भागने में कामयाब रहीं थी। इस वक्त वह अमेरिका में है। ये दावा अफगानिस्तान के पत्रकार जकायरा और दूसरे कैनेडियन पत्रकार रॉबिन की रिपोर्ट के आधार पर किया गया है।

बता दें कि सलीमा को कुछ साल पहले ही बल्ख के चारकिंत जिले का गवर्नर चुना गया था। वहीं जब तालिबान ने सभी प्रांतों पर हमला बोला तो सलीमा ने भागने के बजाय मुकाबला करने की ठानी। जिसके बाद खबरें आने लगी कि तालिबान ने सलीमा को बंधक बना लिया है।

LIVE TV