यूपी की राजनीति पर चढ़ा भगवा रंग, एनेक्सी के बाद साइनबोर्ड होगा केसरिया

यूपी की राजनीतिलखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकार बदलते के साथ ही दफ्तरों, बसों, बिजली के पोलों तक को भगवा रंग में रंगने की मुहिम चल पड़ी है। लखनऊ के सीएम ऑफिस की बिल्डिंग एनेक्सी​ को केसरिया रंग में रंगे जाने के बाद अब सड़कों के साइनबोर्ड पर भी भगवा रंग चढ़ाने की कवायत शुरू हो गयी है।

‘राम और कृष्ण’ के भरोसे चलेगी यूपी की सियासत, सैफई में लगेगी 50 फीट ऊंची कृष्ण प्रतिमा

ख़बरों के मुताबिक राज्य का लोक निर्माण विभाग ग्रामीण सड़कों पर भगवा साइनबोर्ड लगाएगा। विभाग द्वारा सड़कों पर ऐसे 18 हजार से ज्यादा बोर्ड लगाए जाएंगे। बोर्ड के भगवा हिस्से में होंगे दो फोटोग्राफ होंगे-सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का फोटो होगा साथ ही  बोर्ड का ऊपरी हिस्सा भगवा रंग में होगा।

फोटो के ठीक नीचे विभाग का नया स्लोगन ‘सरकार का संकल्प, सड़कों का हो कायाकल्प’ भी लिखा जायेगा।

बता दें बीते दिनों सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनेक्सी को भगवा में रंगवाया था। साथ ही मंत्रियों के दफ्तरों तक भगवा रंग में रंगे जा रहे हैं। योगी सरकार में इकलौते मुस्लिम मंत्री मोहसिन रजा ने भी अपने दफ्तर को पूरा ही भगवा रंग से रंगवा दिया है।

इस मामले में BSP सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा था। मायावती ने कहा था कि सरकारी इमारतों और बसों का रंग बदलने को ही राजधर्म मानकर प्रदेश सरकार व्यर्थ में समय और संसाधन बर्बाद कर रही है।

अयोध्या विकास के एजेंडे में शामिल, तैयार हुआ रोडमैप : सीएम योगी

बता दें सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सभी सड़कों पर उनका पूरा विवरण नोटिस बोर्ड पर दर्शाने का निर्देश दिया है। इसमें सड़कों की लंबाई, लागत और कितने समय में निर्माण आदि सभी जानकारियां दर्ज कराई जाएंगी।

LIVE TV