Russia Ukraine War : यूक्रेन में 84 मिसाइलें दागने वाला पुतिन का नया कमांडर, जिसके गुस्से से कांपते हैं दुश्मन
Russia Ukraine War : यूक्रेन के शहरों में सोमवार ( 10 अक्टूबर 2022 ) की सुबह एक के बाद एक 84 मिसाइलें गिरने से कोहराम मच गया। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन ने यूक्रेन में मिल रही लगातार असफलताओं के बाद नए कमांडर के रूप में सर्गेई सुरोविकिन की नियुक्ति की थी।

अपने काम को लेकर बहुत कठोर और बेहद क्रूर सेनाध्यक्ष माना जाता है। अपने एक सैनिक के बदले दुश्मन के तीन सिर काटने के हुक्म के अलावा सर्गेई 90 के दशक में अपने ही देश के प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने का आदेश दे चुका है। दो बार जेल जा चुके सर्गेई के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जो सुनने वाले को डरा दे।
Russia Ukraine War : यूक्रेन और रूस की जंग में सोमवार को नया और भयावह मोड़ तब आया जब सुबह-सुबह यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी सेना ने 84 मिसाइलें दागी। हालांकि यूक्रेन के लड़ाकों ने 43 मिसाइलों को नष्ट जरूर कर दिया लेकिन, बाकी मिसाइलों ने राजधानी कीव समेत कई शहरों को काफी नुकसान पहुंचाया है। इस हमले में कम से कम 14 लोगों की मारे जाने की सूचना है। जबकि कई लोग घायल हैं। यूक्रेन की धरती पर युद्ध शुरू होने के बाद यह सबसे बड़ा रूसी हमला बताया जा रहा है। इस हमले के पीछे जो शख्स है- उसका नाम है- सर्गेई सुरोविकिन। इस जनरल की छवि बेहद खराब है। हालांकि पुतिन की नजर में यह सफल सेनाध्यक्षों में से एक है। यही वजह है कि सर्गेई को शनिवार की रोज यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के सेनाध्यक्ष के रूप में चुना गया। रूस का यह सैन्य दिग्गज 80 के दशक में अफगानिस्तान के साथ सोवियत संघ के युद्ध में भाग ले चुका है। इतना ही नहीं अपने ही नागरिकों पर गोलियां चलाने का आदेश भी चुका है। बात 1991 की है जब मास्को में लोकतंत्र के समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहा था।
क्या सच में मौजूद है धरती पर ब्रह्मास्त्र, किस-किस के पास था ये शक्तिशाली अस्त्र…?