युध्द लड़ने में यूक्रेन की मदद कर रहे यें देश, अमेरिका सहित कई देशों ने सौपें हथियार

( रितिक भारती )

रूस और यूक्रेन की जंग को आज दो माह पुरे होने वाले है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया था। जब रूस और यूक्रेन में जंग शुरू हुई, तब किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये जंग इतनी लंबी खिंच जाएगी। जंग के इतने दिन गुजरने के बाद भी रूस को कोई भी बड़ी कामयाबी हाथ नहीं लगी है, बल्कि यूक्रेन पूरा तबाह हो चुका है। इतने दिन की जंग में यूक्रेन को तो नुकसान ही हुआ है, लेकिन रूस की हालत भी कुछ कम खराब नहीं हुई है। यूक्रेन को लड़ने के लिए कई देशों ने विभिन्‍न तरह के हथियार और दूसरे सैन्‍य साजो-सामान दिए हैं। इनकी मदद से रूस को भी नुकसान उठाना पड़ा है। आइये जानते हैं कि देश ने यूक्रेन को हथियारों के लिए की है मदद। 

सयुक्त राज्य अमेरिका ने इस जंग को देखते हुए यूक्रेन को उसके विपक्षी देश से लड़ने के लिए पोर्टेलबल एंटी टैंक मिसाइल FMG- 148  जैवलिन सौप दिया है। अमेरिका ने यूक्रेन को रूस से लड़ने के लिए पोर्टेबल एंटी टैंक मिसाइल FMG-148 जैवलिन दी है। इसको जवान अपने कंधे पर रखनकर कहीं भी ले जा सकता है। ये अंधेरे में भी सटीक निशाना लगा सकती है। अमेरिका ने यूक्रेन को रूस में ही बने MI-17 हेलिकाप्टर भी दिए हैं। इन हेलीकाप्‍टर्स का इस्‍तेमाल दुनिया के कई देशों में किया जाता है। काफी पहले अमेरिका ने रूस से ये हेलिकाप्टर खरीदे थे। यही हेलीकाप्‍टर अब रूस पर कहर ढहा रहे हैं। ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ के विभिनन यूक्रेन को अब तक 1.5 अरब डालर से अधिक की सहायता दे चुके हैं। 

ब्रिटेन की तरफ से यूक्रेन को रूसी टैंकों को निशाना बनाने के लिए NLAW-लाइट एंटी टैंक वैपन दिया गया है। 

तुर्की और अमेरिका ने यूक्रेन को हमलावर ड्रोन मुहैया करवाए हैं। हमलावर ड्रोन को बनाने के क्षेत्र में तुर्की काफी आगे पहुंच गया है। इनका इस्‍तेमाल अफगानिस्‍तान में भी किया जा चुका है। रूस की सेना को इनसे काफी नुकसान भी उठाना पड़ा है।

अमेरिका ने यूक्रेन को मजबूत हैमर गाड़ियां मुहैया करवाई हैं। इसके अलावा अमेरिका ने यूक्रेन को करोड़ों डालर की मदद मुहैया करवाई है। अमेरिका ने आधुनिक रडार सिस्टम और गश्ती नाव यूक्रेन को दी हैं। 

जर्मनी ने भी अपना हाथ यूक्रेन के साथ मिकर इसको 80 बुलेटप्रूफ बख्तरबंद गाड़ियां दी हैं। इन गाड़ियों से फायरिंग और राकेट लान्च किए जा सकते हैं। जर्मनी ने यूक्रेन को 50 एंबुलेंस भी जवानों के लिए मुहैया करवाई हैं।

वही इस युध्द को देखते हुए  नीदरलैंड ने यूक्रेन को 400 एंटी टैंक हथियार, 200 एंटी एयरक्राफ्ट स्ट्रिंगर मिसाइलें और 100 स्नाइपर राइफलें दीं हैं। नीदरलैंड उन देशों में शमिल है जिन्‍होंने सबसे पहले यूक्रेन को मदद की थी। 

अब अमेरिका यूक्रेन को इस युध्द की इस अंत के  नाइट विजन ग्लासेस भी मुहैया कराने जा रही हैं।

LIVE TV