रूस ने उड़ाया यूक्रेन का TV Tower, कहा हमारे नागरिक हो रहे थे भ्रमित

दिलीप कुमार

रूस का सामना यूक्रेन करीब एक सप्ताह से कर रहा है। एक ओर जहां रसिया यूक्रेन पर हमला तेज कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर यूक्रेन झुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित टीवी टावर पर मिसाइल से अटैक कर दिया, जिसके बाद से संचार ठप हो गया है। इस हमले से पहले रूस कीव में रहने वाले लोगों को एलर्ट किया था कि वह उच्च परिशुद्धता वाले हथियारों से सैन्यप्रतिष्ठान हमला करेगा। अत: इस सैन्य प्रतिष्ठान के आस-पास रहने वाले लोग उस स्थान को तत्काल छोड़ दें।

रूस का मानना था कि यूक्रेन के टीवी चैनलों से रूस के नागरिकों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। जिस वजह से वह इस पूरे टीवी सिस्टेम को ही नष्ट कर देगा। रूस ने कीव को सावधान करते हुए टीवी टावर पर हमला कर पूरे सिस्टम को ही छतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद से यूक्रेन का टीवी प्रसारण पूरी तरह से ठप हो गया है।

हमला करने से पहले रूस ने यूक्रेन के उन सभी लोगों को चेताया था, जो मनोवाज्ञानिक केंद्र के पास स्थिति टीवी टावर के नजदीक रहते थे। इस चेतावनी में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि टीवी टावर के नजदीक रहने वाले सभी लोग अपने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उस स्थान को खाली कर दें।

आपको बता दें कि इसी बीच सोमवार को मैक्सार टेक्नालॉजी के द्वार ली गई सेटेलाइट छवियों में देखा गया कि रूसी सैनिकों का 46 किलोमीटर लंबा काफिला यूक्रेन की राजधानी कीव के ओर निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है। जिसकी पुष्टि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से कर चुके हैं।

आपको बता दें कि यूक्रेन और रूस के इस युद्ध में किसी एक पक्ष में अभी तक कोई देश नहीं उतरा है। इसके आलांवा नाटो सदस्यों यूक्रेन के समर्थन में रसिया पर एकतरफा कड़े प्रतिबंध लादा है। जिसका रसिया का करीबी माना जाने वाला चीन ने कड़े शब्दों में विरोध किया है। चीन ने कहा कि रुस पर जितने प्रतिबंध लगाए गए हैं वो सभी एकतरफा और अवैध हैं । इसलिए हम रसिया के साथ सभी व्यापारिक संबंध बरकरार रखेंगे। इससे स्पष्ट हो रहा कि अगर नाटो सदस्य देश खुलकर यूक्रेन के समर्थन में रूस के खिलाफ युद्ध करते हैं तो चीन जैसे तमाम देश रूस के समर्थन मैदान में उतर सकते हैं। और तृतिय विश्व युद्ध होने की संभावना बढ़ जाती है। इसी लिए नाटो रसिया पर प्रतिबंधों के आलांवा और कोई कदम उठाने में हिचक रहा है।

LIVE TV