भूस्खलन के कारण रास्ता बंद, तीर्थयात्री और स्थानीय जनता परेशान

रिपोर्ट- प्रवीण सेमवाल

रूद्रप्रयाग। बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित हो गया है। केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन के कारण पांच से अधिक स्थानों पर आवाजाही प्रभावित है। यहां पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। जिस कारण केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ ही केदारघाटी की जनता की भी दिक्कतें बढ़ गई हैं।

रास्ता जाम

दरअसल, रुद्रप्रयाग जनपद में बुधवार रात से लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण आम जन-जीवन भी प्रभावित हो गया है। बारिश के कारण सबसे अधिक नुकसान केदारनाथ हाईवे को झेलना पड़ रहा है। हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण मलबा आ गया है। जिस कारण सुबह से ही हाईवे पर यातायात बंद हो रखा है। हाईवे पर जगह-जगह हजारों यात्री और स्थानीय लोग फंसे हुये हैं।

यह भी पढ़े: शिक्षामित्रों के फेवर में आए योगी, सरकार के खास आदमी को दी समस्या खत्म करने की जिम्मेदारी

केदारनाथ हाईवे पर लिसा फैक्ट्री, डोलिया देवी, रामपुर, काकड़ागाड़, मुनकटिया, चंडिका देवी, बड़ासू आदि स्थानों पर मलबा आ गया है। मलबा आने के कारण हाईवे पर कल रात से ही आवाजाही प्रभावित हो रखी है। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण हाईवे को खोलने में भारी दिक्कतें आ रहे हैं। जगह-जगह हजारों यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

LIVE TV