रेवाड़ी दुष्कर्म : 2 आरोपियों को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

चंडीगढ़। हरियाणा की एक अदालत ने 19 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले के दो मुख्य आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। हरियाणा पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रविवार को दोनों मुख्य आरोपियों पंकज व मनीष को गिरफ्तार किया था।

रेवाड़ी दुष्कर्म

दोनों सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से 11 दिनों तक फरार रहे। इन्हें महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली से गिरफ्तार किया गया। कनीना की अदालत ने दोनों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पंकज सैनिक है।

पुलिस ने यह जानने के लिए कि क्या इस मामले में और लोग भी शामिल थे, सोमवार को दोनों आरोपियों से पूछताछ की। 19 वर्षीया छात्रा के साथ 12 सिम्तबर को कोचिंग जाते समय अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था।

यह भी पढ़ेंः जम्मू- कश्मीर: आतंकियों द्वारा सोपोर से अगवा किए गए शख्स का शव मिला

इससे पहले एसआईटी ने मामले के एक और मुख्य आरोपी नीशू और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों लोगों में एक ट्यूबवेल का मालिक दीनदयाल है, जहां महेंद्रगढ़ में इस घटना को अंजाम दिया गया जबकि दूसरा शख्स संजीव कुमार है जो चिकित्सक है और जिसने पीड़िता का इलाज किया था।

इन दोनों ने अपराध की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को सूचित नहीं किया था। पुलिस ने इससे पहले फरार आरोपियों के बारे में जानकारी मुहैया कराने के लिए एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। सभी आरोपी कनीना गांव के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ेंः– सिक्किम को PM मोदी की सौगात, पाक्योंग एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

पीड़िता ने हमलावरों की पहचान कर ली है। उसने और उसके परिजनों ने शुरू में पुलिस पर आरोप लगाया था कि वह कार्रवाई नहीं कर रही है और मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।

पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने उसे कुछ नशीला पेय पदार्थ पिलाया था। इसके बाद आरोपियों ने खेत में एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बेहोशी की हालत में पीड़िता को गांव के पास एक बस स्टॉप पर छोड़कर फरार हो गए थे।

LIVE TV