मुगलसराय स्टेशन अब जाना जायेगा दीनदयाल उपाध्याय के नाम से, केंद्र ने दी मंजूरी

मुगलसराय स्टेशनवाराणसी। उत्तरप्रदेश के मुगलसराय स्टेशन का नाम शनिवार 14 अक्टूबर को बदल दिया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय करने का प्रस्ताव दिया था। स्टेशन के नाम बदले जाने को लेकर संगठनों ने ऐतराज भी जताया है। इसके बाद भी केंद्र ने नाम बदलने पर सहमति जताई है।

यह भी पढ़ें:-  आरुषी-हेमराज मर्डर केस नौ साल बाद भी मिस्ट्री, ‘फर्जी’ जांच के चलते कोर्ट के निशाने पर सीबीआई

मुगलसराय स्टेशन का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन रखा गया है। बीजेपी सरकार के सूबे में चुनाव जितने के बाद से ही मुग़लसराय स्टेशन का नाम बदल मन बना लिया था।

योगी सरकार के मुगलसराय का नाम बदलने के इस फैसले के बाद से ही जिले भर में कई धमकी भरे पोस्टर चिपकाए गए थे। बता दें नाम बदलने को लेकर कुछ शरारती तत्वों ने मुगलसराय में रेलवे ब्रिज सहित कई जगह पर पोस्टर लगाया था।

जिसमें मुगलसराय स्टेशन और नगर का नाम बदलकर दीनदयाल नगर करने के प्रयास में लगे लोगों को धमकी दी गई था। पोस्टर में लिखा गया था कि अगर मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला गया तो उन्हें 6 इंच छोटा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-नकल रोकने के लिए सूबे के विद्यालयों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे : मुख्य सचिव

जिले में धमकी भरा पोस्टर लगने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पोस्टर को हटाया था। आलाधिकारियों के निर्देश पर तत्काल अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

देखें वीडियो:-

LIVE TV