
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड क्वीन अनुष्का शर्मा की रिसेप्शन पार्टी आज दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक इनक्लेव होटल में चल रही है। दोनों ने इटली में मिलान में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। विरुष्का की रिसेप्शन पार्टी में वैसे तो कई बड़ी हस्तियाँ पहुंची है, लेकिन इन सब में सबसे ख़ास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है। तो आइये जानते है कि विरुष्का की रिसेप्शन पार्टी में पीएम ने उन्हें क्या तोहफा दिया।
लोकेश के बाद अब इस एक्स BB कंटेस्टेंट के मेकओवर ने उड़ाया होश
खबर के मुताबिक पीएम मोदी विरुष्का की रिसेप्शन में कुल 20 मिनट रुके और दोनों को आर्शीवाद दिया। इसके अलावा विरुष्का की रिसेप्शन पार्टी में और भी कई नमी गिनामी हस्तियां पहुंची है।
विरुष्का की रिसेप्शन पार्टी में तीन तरह के व्यंजनों का खास इंतजाम किया गया है, जिसमें राजस्थानी और इंडियन फूड को जगह मिली है। साथ ही शादी में खास डीजे का इंतजाम भी किया गया है।
अपनी रिसेप्शन पार्टी में अनुष्का ने लाल रंग की साड़ी पहनी है और मांग में सिंदूर भरा हुआ है, वहीँ विराट कोहली ने काले रंग की शेरवानी और शॉल पहनी हुई है।
गौरतलब है कि आज विरुष्का अपने रिश्तेदारों को रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं, जबकि दोस्तों के लिए 26 दिसंबर को मुंबई के सेंट रिजस होटल में पार्टी की व्यस्था की गयी है।