
नई दिल्ली। यह तो आप सभी जानते होंगे की ताली बजाने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ताली बजाने से शरीर का एक्सट्रा फेट यानी की मोटापा भी कम किया जा सकता है।

ताली बजाने से मांसपेशियां प्रभावित होती हैं और एनर्जी का संचार भी होता है। नियमित रूप से ताली बजाने से आप चुस्त, फुर्तीले और तंदुरुस्ती बने रह सकते हैं।
एक्युप्रेशर के अनुसार हाथ की हथेलियों में शरीर के समस्त अंगों के संस्थान बिंदू पाए जाते हैं और ताली बजाने पर इन बिन्दुओं पर बार-बार दबाब यानी प्रेशर पड़ता है जिससे शरीर की समस्त आंतरिक संस्थान में एनर्जी जाती है और सभी अंग अपना काम सुचारू रूप में करने लगते हैं।
यह भी पढ़ें-पेट की इस घातक बीमारी में राहत दे सकता है विटामिन-डी
मोटापा कम करने के लिए ताली बजाना सबसे बेहतर उपाय है। ताली बजाने से शरीर की अतरिक्त चर्बी कम होती है। जिससे मोटापा घटने लगता है।
इसी के साथ पेट से जुड़ी कई समस्याएं जैसे की गैस, कब्ज, अपच को भी ताली बजाकर दूर किया जा सकता है। इन बीमारियों से निजात पाने के लिए अपने दायें हाथ की चार अंगुलियों को बाएं हाथ की हथेलियों पर जोर-से मारना चाहिए। ऐसा रोज सुबह 5 मिनट करने से आपको लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें-कभी नहीं होगी अस्थमा की बीमारी, बस दूध में मिलाकर पिएं…
इतना ही नहीं प्रतिदिन 5 मिनट तक ताली बजाने से आपको मानसिक शांति भी मिलती है। ये बात रिसर्च से सामने आई है कि रोजाना 2 मिनट ताली बजाने वाले लोग औरों की अपेक्षा ज्यादा खुश रहते हैं।




