RBI कल जारी करेगा 200 रुपए का नोट, जानें क्या होगा खास

RBIनई दिल्ली। 50 रुपए के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) शुक्रवार को 200 रुपए के नए नोट को जारी करेगा। RBI ने इसे लेकर बुधवार को नोटिफिकेशन जारी किया था। चमकीला पीले कलर का यह नोट पहली बार जारी किया जा रहा है।

200 रुपए के नोटों की प्रिंटिंग जारी है और करंसी चेस्‍ट में भी ये आने लगे हैं। बता दें कि 18 अगस्त को आरबीआई ने 50 रुपए का नया नोट लाने का एलान किया था।

कैसा होगा 200 रुपए का नोट

नोट को सामने देखने पर उस पर न्युमेरिक 200 लिखा है।  न्युमेरिक के अलावा देवनागरी में भी 200 लिखा।  नोट के ठीक बीच में महात्मा गांधी का पोट्रेट है।  नोट पर बहुत छोटे लेटर्स में RBI, भारत, INDIA, और 200 लिखा है।  सिक्युरिटी थ्रेड पर भारत और आरबीआई लिखा है।  नोट को आढ़ा तिरछा करने पर सुरक्षा धागे का रंग हरा और नीला हो जाएगा। नोट पर महात्मा गांधी की फोटो के दाईं तरफ गारंटी क्लॉज, गवर्नर के साइन, प्रॉमिस क्लॉज, और रिजर्व बैंक का सिम्बल है। अशोक स्तंभ नोट के दाईं तरफ है।

यह भी पढ़ें: गुरमीत राम रहीम पर फैसले से पहले चंडीगढ़ में प्रतिबंध

ऐसा होगा पिछला हिस्सा

नोट को पीछे देखने पर बाईं तरफ प्रिंटिंग ईयर है। बाईं तरफ ही स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन है। लोगो और स्लोगन के तुरंत बाद अलग-अलग लैंग्वेंज में 200 रुपये लिखा है। इसके बाद सांची के स्तूप की फोटो है। साथ में देवनागरी में 200 लिखा है। नोट का साइज 60mmX146mm है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ फैसले तक न रहे सीमित, जानें अपने 6 मौलिक अधिकार

LIVE TV