जन्मदिन पर बुलाकर लड़की से किया रेप, धमकी के बल पर मित्रों से भी बनवाया शारीरिक संबंध

रिपोर्ट- जावेद चौधरी

गाजियाबाद। गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में लड़की की रजामंदी के बगैर जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप इलाके की रहने वाले एक शख्स पर है। लड़की का आरोप है कि करीब 1 महीने पहले इलाके के युवक ने उसे अपने बर्थडे के नाम पर एक जगह बुलाया।

RAPE

जब वह लड़की अपने एक दोस्त के साथ बर्थडे पार्टी वाली जगह पर पहुंची, तो वहां पर बर्थडे नहीं था। इसके बाद लड़की के साथ गए युवक को कमरे में बंद कर दिया गया। और आरोपी ने कहा कि अगर शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी, तो दोनों पर चोरी का इल्जाम लगाकर जेल भिजवा दूंगा। लड़की डर गई। और उसे लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर होना पड़ा।

मामला विजयनगर इलाके का है। इसके बाद तो मानो लड़की के लिए बुरा दौर शुरू हो गया। लगातार लड़का धमकी देता रहा, की रेप होते वक्त का वीडियो बन गया है और वह उसे वायरल कर देगा। बार बार वह लड़की को बुलाने लगा और अपने दोस्तों के साथ भी नाजायज संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा।

यह भी पढ़े: कुंभ की तैयारी पर महंथो ने की चर्चा, अखाड़ा परिषद सरकार के काम से नहीं है खुश

हालांकि लड़की ने हिम्मत जुटाई और अपने परिवार को आप बीती बताई। बीती देर रात जब लड़के का मैसेज आया, कि लड़की को आना पड़ेगा। तो लड़की अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गई। परिवार ने लड़के की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

LIVE TV