RAPE केस वापस नहीं लेने पर किशोरी को पिलाया जहर, ऑटो से खुद अस्पताल पहुंची

दिल्ली के उत्तम नगर में 17 वर्षीय किशोरी दुष्कर्म को केस वापस नहीं लेने पर दो बदमाशों ने किशोरी को जहर पिला दिया। तबियत बिगड़ने पर पीड़िता खुद ही ऑटो से अस्पताल पहुंची, जिससे उसकी जान बच गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ शिव विहार में रहती है और दसवीं कक्षा में पढ़ती है। पिछले वर्ष मार्च में किशोरी ने रणहौला थाने में नीरज नाम के युवक पर अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस इस मामले में नीरज को गिरफ्तार कर चुकी है और अदालत में चार्जशीट पेश कर चुकी है।

10 जनवरी की शाम किशोरी ट्यूशन से पैदल घर जा रही थी। उत्तम नगर टर्मिनल के पास दो युवकों ने उसे रोका और नीरज के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने को कहा। किशोरी ने कहा कि नीरज ने गलत काम किया था, इसलिए सजा मिलनी चाहिए। इस पर एक युवक ने उसके हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने एक बोतल में भरा जहरीला पदार्थ उसके मुंह में उड़ेल दिया। घटना को अंजाम देकर युवक बाइक से फरार हो गए। किशोरी की तबियत बिगड़ने लगी।

AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज

पीड़िता ने तुरंत एक ऑटो रुकवाया और चालक से दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल चलने को कहा। अस्पताल पहुंचकर उसने डॉक्टरों को सारी बात बताई। डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। तबियत में सुधार होने के बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया।

LIVE TV