
बॉलीवुड फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहा विवाद अब कोर्ट पहुंच गया है। फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर की शिकायत पर FWICE द्वारा रणवीर सिंह पर लगाए गए बैन के खिलाफ मशहूर प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल ने बॉम्बे सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर दी है।
अग्रवाल ने अपनी पिटीशन में फिल्म इंडस्ट्री की संस्थाओं द्वारा मनमाने ढंग से कलाकारों पर बैन लगाने और ‘नॉन-कोऑपरेटिव’ घोषित करने की संस्कृति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था को किसी अभिनेता के काम करने के अधिकार को छीनने का अधिकार नहीं है।
‘डॉन 3’ विवाद में फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने रणवीर सिंह पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब इस अदालती लड़ाई से बॉलीवुड में बैन कल्चर पर बड़ा फैसला हो सकता है।



