बलात्कारी बाबा की बिगड़ी तबियत, डॉक्टरों ने किया बड़ा खुलासा, हकीकत जानकार उड़ जाएंगे होश

राम रहीम सेक्स एडिक्टनई दिल्ली। यौन शोषण के मामले में जेल की हवा खा रहे बलात्कारी बाबा राम रहीम को उसके कर्मों का फल मिलने लगा है। कोर्ट में सो साध्वियों से यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा सुनाए जाने पर बाबा ने कोर्ट परिसर में जो ड्रामा शुरू किया था। अब वह हकीकत होता जान पड़ रहा है। बता दें दिन पर दिन बाबा की तबीयत बिगड़ती जा रही है। डॉक्टरों ने उनसे जुड़ा जो खुलासा किया वो आपको हैरान कर देगा। दरअसल डॉक्टरों का दावा है कि गुरमीत राम रहीम सेक्स एडिक्ट है।    

इस बात का खुलासा रोहतक जेल में राम रहीम की जांच करने आए डॉक्टरों की टीम ने किया है। उनका कहना है कि इसी वजह से जेल में उसकी स्थिति खराब हो रही है। वह लगातार बेचैन रहता है और उसको नींद भी नहीं आती है। उसे इलाज की जरूरत है।

बड़ा खुलासा : लोगों के हाथ लगा हनीप्रीत का टॉप सीक्रेट, अभी तक था केवल बाबा के पास

उन्होंने बताया कि डेरा आश्रम से जेल आने के बाद से शारीरिक सुख न मिल पाने के कारण उसकी तबियत लगातार बिगड़ रही है। उसकी समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यदि उसके इलाज में देर किया गया, तो उसकी समस्या बड़ी हो सकती है। उसे तुंरत इलाज की सख्त जरूरत है।

वहीं डेरा के एक पूर्व सेवादार ने दावा किया था कि राम रहीम सेक्स टॉनिक लेता था। उसके लिए ऑस्ट्रेलिया और कई दूसरे देशों से शक्तिवर्धक पेय मंगाया जाता था। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो यहां तक दावा किया है कि वह ड्रग्स का सेवन भी करता था।

साल 1988 तक उसे शराब का सेवन करते देखा गया है। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

बताते चलें कि राम रहीम और उसकी करीबी हनीप्रीत के बीच अवैध संबंध की बात कही जाती रही है। राम रहीम हमेशा हनीप्रीत को अपने साथ रखता था।

साल 2011 में हनी के पति विश्वास गुप्ता ने हाईकोर्ट में केस दायर कर राम रहीम के कब्जे से हनीप्रीत को मुक्त कराने की मांग की थी। उसने दोनों के बीच अवैध संबंध का भी आरोप लगाया था।

बता दें हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा है। हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत और विश्वास गुप्ता की शादी 14 फरवरी, 1999 को डेरा प्रमुख राम रहीम ने ही करवाई थी। दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चली। कुछ समय बाद हनीप्रीत ने राम रहीम से शिकायत कर दी थी कि ससुराल वाले दहेज मांग रहे हैं।

बीजेपी सांसद ने GST रिटर्न फाइल पर उठाया बड़ा सवाल, बोले- व्‍यापारी अब भी हैं परेशान  

इसके बाद से ही हनीप्रीत बाबा के साथ ही रही। कहा यह भी जाता है कि बाबा को हनीप्रीत की इस कदर लत थी कि वह उसे खुद से कभी दूर नहीं होने डेटा था।

यहां तक की जेल जाने के बाद भी उसने जेल प्रशासन से मांग की थी कि उसके साथ हनीप्रीत को रखा जाए। लेकिन मना कर दिया गया। इसके बाद उसने हनीप्रीत को जेल में मिलने के लिए फोन कराया था।

इधर, हनीप्रीत अभी तक पुलिस की नजर से ओझल है। उसकी तलाश में हरियाणा पुलिस यूपी के लखीमपुर खीरी तक पहुंच गई।

वहां एक गाड़ी संदिग्ध अवस्था में मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया का कहना है कि हरियाणा पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और दो सिपाही हनीप्रीत की तलाश में आए थे।

देखें वीडियो :-

LIVE TV