देश

राम मंदिर चढ़ावा-जमीन घोटाला: संजय सिंह का बड़ा हमला, बोले- ‘चंदा चोर’ अभी ट्रस्ट में क्यों?

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चढ़ावे और जमीन खरीद-फरोख्त में कथित भारी अनियमितताओं को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP और ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला है।

संजय सिंह ने आंकड़ों के साथ जमीन घोटाले के आरोप लगाते हुए कहा:

  • जो जमीन महज 2 करोड़ की थी, उसे 18.5 करोड़ में खरीदा गया।
  • 3 करोड़ की बाजार मूल्य वाली जमीन 24 करोड़ में खरीदी गई।
  • 9 करोड़ की जमीन को 55.47 करोड़ रुपये में खरीदने का मामला, जिसमें ट्रस्ट महासचिव चंपत राय पर सीधा आरोप।

उन्होंने दावा किया कि उनके पास पूरे घोटाले के पुख्ता सबूत और दस्तावेज हैं।

SIT पर सवाल
संजय सिंह ने कहा कि वे SIT को सबूत सौंपने के लिए मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। उन्होंने सवाल किया, “जब इतने बड़े घपले के सबूत हैं तो चंदा चोर अभी तक ट्रस्ट में कैसे बने हुए हैं?”

राजनीतिक आरोप
AAP सांसद ने आरोप लगाया कि राम भक्तों का दान BJP सांसद-विधायकों की खरीद-फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) में इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह ट्रस्ट प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया था, इसलिए इस लूट का माल सीधे BJP तक पहुंच रहा है।

यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button