महाराष्ट्र के जलगांव में राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की..

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ महाराष्ट्र के जलगांव जिले के मुक्ताईनगर इलाके में कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की।

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ महाराष्ट्र के जलगांव जिले के मुक्ताईनगर इलाके में एक मेले के दौरान कुछ युवकों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की। महाशिवरात्रि के अवसर पर संत मुक्ताई यात्रा के दौरान हुई इस घटना की शिकायत दर्ज कराने के लिए मंत्री रविवार को मुक्ताईनगर पुलिस थाने पहुंचीं।

रक्षा खडसे ने बताया परसों रात मेरी बेटी मेले में गई थी, और यह घटना घटी, कुछ लड़कों ने उसे परेशान किया,” खडसे ने कहा। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी छह संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि पोक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूर्व मंत्री और रक्षा के ससुर एकनाथ खडसे ने कहा कि पुलिस को पहले भी इन युवकों के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा, “ये लड़के खूंखार अपराधी हैं। महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं। अपराधियों को पुलिस का डर नहीं है, लड़कियां शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आती हैं। हमने शिकायत की क्योंकि हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) गुट की प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने कहा, “अगर महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़ जैसी घटना हो सकती है, तो आम परिवारों की महिलाओं और लड़कियों को न्याय कैसे मिलेगा?” भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि सरकार सख्त कार्रवाई करेगी, यह सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को कड़ी सजा मिले। इस तरह की मानसिकता, जो अपमानजनक है, बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस घटना में शामिल सभी लोगों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

LIVE TV