तेज आंधी-पानी ने मचाई तबाही, अगले दो दिन रहेगा मौसम का यही रुख  

लगातार बारिशलखनऊ पिछले कई दिनों से प्रचंड गर्मी से तप रहे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने शुक्रवार शाम को खूब तबाही मचाई। बारिश से शहर के लोगों को गर्मी व उमस से राहत तो मिली है लेकिन साथ ही साथ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:- पीएम मोदी ने खोला खजाने का पिटारा, वाराणसी को दिया एक हजार करोड़ का तोहफा

यूपी मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम का यही रुख बरकरार रहने की उम्मीद है। दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार हैं। जिससे उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवाती स्थिति बनी है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को बारिश का कहर देखने को मिला। शहर के डालीगंज के बुद्धा पार्क के पास बने रेलवे अंडर पास के नीचे पानी इस कदर भर गया की कई वाहन डूब गए, पानी भरने से रोडवेज की आधी बस तक पानी में डूब गई।

यह भी पढ़ें:- पीएम मोदी के रास्ते में छात्राओं ने डाला डेरा, सिर मुंडवा के कर रहीं प्रदर्शन

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 22।3 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं राजधानी में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट से भी जलभराव की समस्या सामने आ रही है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV