यूपी के 36 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें- कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का मिजाज

यूपी में मानसूनी सीजन शुरू होने के बाद राजधानी लखनऊ में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है, वही भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी लखनऊ सहित 36 जिलों में हल्की बारिश की संभावना हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जिसमें लखनऊ सहित यूपी के 36 जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना हैं।

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, संभल और मुरादाबाद में बारिश सकती है। आइये जानते हैं कि रविवार को यूपी के प्रमुख जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है?

लखनऊ मौसम
लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

वाराणसी मौसम
वाराणसी में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, बादल छाए रहेंगे।

प्रयागराज मौसम
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, यहां मौसम वाराणसी जैसा ही रहने वाला है।

कानपुर मौसम
कानपुर में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश हो सकती है।

गोरखपुर मौसम
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

अयोध्या मौसम
अयोध्या में अधिकतम तापमान 39.9 और न्यूनतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
मेरठ मौसम
मेरठ में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

आगरा मौसम
आगरा में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

LIVE TV