
कांग्रेस नेता राहुल गांधी करीब चार साल बाद उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। चार जून को वे अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे और दोपहर में पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल होंगे। पांच जून को देहरादून में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व मंत्रियों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर आगामी चुनावों की रणनीति और फीडबैक लेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों में कार्यक्रम रखे हैं, जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं और अग्निवीर योजना जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।



