राहुल गांधी ने के छात्रों को सुनाया देश की व्यथा, कहा- बेवाक संस्थाओं पर हो रहा है हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की सत्ता पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत में बेवाक संस्थाओं पर सुनियोजित ढंग से रोक लगाया जा रहा है। इसका प्रतिबंध का सीधा लाभ सरकार ले रही है। देश को गुप्त रुप से प्रभावित करने वाले लोग देश में संवाद नए तरीके से स्थापित कर रहे हैं।

आपको बता दें कि राहुल गांधी प्रतिष्ठित कैंब्रिज विश्वविद्यालय के कॉपर्स क्रिस्टी कॉलेज में सोमवार शाम को इंडिया एट 75 नामक एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में वहां मौजूद छात्रों के सवालों का जवाब दिया और हिंदू राष्ट्रवाद, कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार की भूमिका और देश के लोगों को संगठित करने के प्रयासों जैसे व्यापक विषयों पर बात की।

राहुल गांधी ने भारतीय मूल की शिक्षाविद डॉ. श्रुति कपिला के साथ बातचीत के दौरान उन सभी बिंदुओ को दोहराया, जिसे पिछले सप्ताह उन्होंने एक सम्मेलन में बात की थी।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए, भारत तब जीवंत होता है, जब भार बोलता है और जब भारत चुप हो जाता है, तब निष्प्राण हो जाता है। इन दिनों भारत की बोलने वाली संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है। आज संसद, चुनाव प्रणाली, लोकतंत्र की बुनियादी संरचना पर एक संगठन द्वारा कब्जा किया जा रहा है।

प्रभावशाली लोग या संस्थान गोपनीय तरीके से बातचीत को बाधित कर खाली स्थान में प्रवेश कर रहे हैं और देश में संवाद को नए तरीके से परिभाषित कर रही हैं।

LIVE TV