पंजाबी सिंगर गुरविंदर की पत्‍नी ने की आत्‍हत्‍या

मुंबई। पंजाबी सिंगर गुरविंदर बराड़ के घर पर दुखें का पहाड़ टूट पड़ा है। गुरविंदर की पत्‍नी सोहज दीप कौर ने आत्‍महत्‍या कर ली है। यह घटना मॉडल टाउन फेज-1 में उनके घर पर ही हुई है। उन्होंने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

गुरविंदर की पत्‍नी

सोहज दीप कौर के पिता फेमस नाटककार थे। वह प्रो. अजमेर सिंह औलख की बेटी थीं। सोहज के करीबियों के मुताबिक वह अपने पिता अजमेर सिंह औलख के निधन के बाद से काफी परेशान रहती थीं। उनके करीबियों को बिल्‍कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कोई कदम उठा सकती हैं।

सबसे पहले उनके 17 साल के बेटे नाजर ने उन्‍हें फंदे पर लटके देखा था। सोहज के घरवालों ने बताया कि दोपहर 27 मार्च की दोपहर वह अपने बेटे नाजर के साथ बैंक गई थीं। बैंक से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चली गईं थीं। उनका कमरा ऊपर की तरफ था।

लगभग शाम 5.30 बजे जब उनका बेटा कमरे में पहुंचा तो उसने सोहज को लटके हुए देखा। बॉडी को उतारकर तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया वहां सोहज को मृत घोषित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: देसी गर्ल का जलवा, इस विदेशी मैगजीन के कवर पेज पर कर रहीं राज

घटना के दौरान गुरविंदर बराड़ वहां मौजूद नहीं थे वह किसी इवेंट में गए हुए थे। सोहज कई नाटकों में काम कर चुकी थीं। हाल ही में वह पंजाबी फिल्म जट्‌ट बॉयज में नजर आई थीं।

बता दें, मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अभी तक सुसाइड के पीछे की असल वजह सामने नहीं आई है।

LIVE TV