देसी गर्ल का जलवा, इस विदेशी मैगजीन के कवर पेज पर कर रहीं राज

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लकर हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। विदेश उन्‍हें केवल हिंदी फिल्‍म नहीं बल्कि हॉलीवुड टीवी सीरीज और फिल्‍म में काम करने के लिए भी जाना जाता है। टीवी सीरीज क्‍वांटिको का हर नया सीजन प्रियंका की सफलता की गवाही देता है। हाल ही में शेयर की गई प्रियंका की लेटेस्‍ट तस्‍वीर उनके और उनके फैंस के लिए बेहद खास है।

प्रियंका की लेटेस्‍ट तस्‍वीर

प्रियंका की लेटेस्‍ट तस्‍वीर एक मैगजीन की है। बॉलीवुड की देसी गर्ल विदेशी मैगजीन के कवर पेज है। प्रियंका कनाडा की मैगजीन ‘एली कनाडा’ के मई महीने के संस्‍करण में नजर आएंगी। उन्‍होनें इसके लिए शूट पूरा कर लिया है।

शेयर की गई तस्‍वीर में ऑरेंज रंग के कपड़ों में प्रियंका कहर ढा रही हैं। विदेशी मैगजीन के कवर पेज पर आना ही प्रियंका की सफलता को दर्शाता है। इस बात से साफ होता है कि देश के बाहर उन्‍होंने अपनी अलग पहचान ही नहीं बनाई बल्कि सम्‍मान भी हांसिल किया है।

इन दिनों प्रियंका ‘क्‍वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्‍यस्‍त है। हाल ही में वह अपनी मां के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें: बाहुबली के बाद इस साउथ फिल्म का जलवा, बनाया शानदार रिकॉर्ड

याद दिला दें, दिसंबर 2017 में ‘ईस्‍टर्न आई’ अखबार की ओर से सेक्सिएस्‍ट महिलाओं की एक लिस्‍ट नि‍काली गई थी। उस लिस्‍ट में प्रियंका का नाम पहले नंबर पर दर्ज हुआ था। उन्‍हें 50 महिलाओं की लिस्‍ट में सबसे सेक्‍सिएस्ट एशियन महिला का खिताब से नवाजा गया था।

 

☄☄☄ @ellecanada

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Mar 27, 2018 at 7:59am PDT

LIVE TV