PUNJAB: चरणजीत सिंह चन्नी सरकार का कैबिनेट विस्तार, जाने कौन-कौन है मंत्रिमंडल में

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया गया था। जिसके बाद 20 सितंबर को उन्होंने सीएम पद की शपथ ली थी।

सीएम पद की शपथ के बाद कैबिनेट विस्तार की तैयारियां में चन्नी सरकार लगी हुई थी। जहां आज 26 सितंबर को लगभग 15 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। जिसमें ब्रह्म मोहिंदरा,मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरुण चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह, रजिया सुल्ताना विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशू और रणदीप सिंह नाभा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

खबरों के अनुसार मंत्रिमंडल का विस्तार करने के लिए चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस के आलाकमान ने शुक्रवार को दिल्ली बुलाया था। जहां एक बैठक हुई। जिस बैठक में कांग्रेस के सीनियर सदस्य मौजूद थे। जिसके बाद सभी के  सहमति से मंत्रिमंडल के नामों पर मुहर लगाई गई।

LIVE TV