शाकाहारी लोगों के लिए पनीर के अलावा ये हैं प्रोटीन के सबसे बेहतरीन स्रोत, पढ़े पूरी जानकारी

मांसपेशियों के निर्माण और शरीर को फिट रखने के लिए प्रोटीन को सबसे आवश्यक माना जाता है। जिम जाने वाले लोग तमाम तरह की चीजों को खा करके प्रोटीन की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। अंडों को प्रोटीन का सबसे बेहतर आहार माना जाता है, लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए इसके विकल्प की हमेशा से कमी रहती है। यदि आप भी प्रोटीन के विकल्पों को लेकर परेशान हैं, तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो जाएगी।

छोले या सफेद चने

छोले,  भारत में सबसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थों में से एक हैं। यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। करीब 100 ग्राम छोले में 19 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए इसका सेवन करना विशेष लाभदायक हो सकता है। 

ग्रीक योगर्ट

दही की तुलना में  ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इसके एक सर्विंग में 23 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। ग्रीक योगर्ट, प्रोटीन के साथ-साथ प्रोबायोटिक से भी भरपूर होता है, जिसको खाने से पेट की समस्याएं दूर हो जाती है। प्रोबायोटिक, आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता हैं।

सोयाबीन

सोयाबीन शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। एक कप सोयाबीन में 29 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। सोयाबीन उत्पाद भी शाकाहारी लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। शाकाहारी लोग इन खाद्य पदार्थों के माध्यम से कम पैसे में आसानी से प्रोटीन की रोजाना जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

 ह भी पढ़े-दातुन: दांतों के लिए वरदान, नेचुरल माउथ फ्रेशनर ही नहीं स्किन और हेल्थ के लिए भी लाभदायक

LIVE TV