मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में आज लखीमपुर खीरी पहुंचेगी प्रियंका गांधी

लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) मामले में मारे गए चार किसानों की अंतिम अरदास (Last ardas) में आज कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)होंगी। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि किसी भी नेता को ‘अंतिम अरदास’ में मंच साझा करने का मौका नहीं मिलेगा। बता दें कि जिस स्थान पर बीजेपी नेताओं के दौरे का विरोध कर रहे किसानों को गाड़ी से कुचला गया था, उसी जगह पर अंतिम अरदास आयोजित की जा रही है। इसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।

चार किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों के किसान पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के किसान भी इसमें शामिल होंगे।कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत भी पहुंचेगे। वहीं राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने बताया कि जयंत चौधरी भी मंगलवार को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

वहीं, प्रियंका गांधी वाद्रा के लखीमपुर दौरे पर बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि, “कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ‘अंतिम अरदास’ में शामिल होने लखीमपुर खीरी जाएंगी। प्रियंका गांधी मृत किसानों के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दोपहर 12 से 1 के बीच में पहुंचेगी। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, रोहित चौधरी, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और उप्र विधान सभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा और विधान परिषद में कांग्रेस के दल नेता दीपक सिंह समेत कई प्रमुख नेता भी लखीमपुर पहुंचेगे।

LIVE TV