आगरा: पुलिस कस्टडी में शख्स की मौत, प्रियंका के काफिले को पुलिस ने रोका, CM योगी को सुनाई खरी खोटी

कांग्रेस पार्टी की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को आगरा दौरे पर जा रही थी। लेकिन बीच में ही उन्हें पुलिस ने रोक लिया। प्रियंका गांधी के यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद थे। जिनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक के साथ धक्का मुक्की भी हुई। वहीं प्रियंका ने पुलिस द्वारा रोके जाने पर अपना गुस्सा ट्विटर पर उतारा है। प्रियंका ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है।

Image

प्रियंका ने कहा कि किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है?आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उप्र सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है उच्चस्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।

आगरा जाने से रोके जाने पर प्रियंका ने कहा, पुलिस की खुद स्थिति यह हो गई है कि वे कुछ कह नहीं पा रहे हैं। उनके अधिकारी भी जानते हैं कि ये ग़लत है इसके पीछे कुछ क़ानून व्यवस्था का मुद्दा नहीं है। हर जगह कहते हैं कि धारा-144 है।

LIVE TV