यूपी में कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गाँधी होंगी सीएम पद का ‘चेहरा’, वरिष्ठ नेता ने बताया

उत्तर प्रदेश में अपना किला गवां चुकी कांग्रेस पार्टी नए सिरे से सूबे अपना स्थान बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है। राज्य में पार्टी की महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा लगातार दौरे करके पार्टी को सूबे में ज़िंदा करने की जद्दोजहद में लगी हैं। इसी बीच खबर आई है कि प्रियंका गाँधी वाड्रा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा हो सकती हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बयान दिया है कि हम यूपी विधानसभा चुनाव 2022 प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ने जा रहे हैं।

सलमान खुर्शीद ने आगे कहा कि प्रियंका गाँधी प्रदेश में कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित करने के लिए बहुत मेहनत कर रही हैं। आगे चल के उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित किया जा सकता है। बता दें कि राज्य में कांग्रेस महासचिव यूपी में अनेकों दौरे कर रहीं हैं। राजधानी लखनऊ के अलावा रायबरेली और अमेठी के दौरे पर भी जा चुकी हैं। प्रदेश में संघठन को मज़बूत करने और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के साथ-साथ प्रियंका पार्टी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाक़ात कर रही हैं। गौरतलब है कि थोड़े समय पहले ही कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों को लेकर एक प्रोमो निकाला था, जिसमें प्रियंका गाँधी को ‘यूपी की उम्मीद’ के रूप में स्थापित करने की कोशिश की गई थी।

LIVE TV