प्रियंका चोपड़ा ने को-एक्टर के साथ बिताए खास पल, शेयर की तस्वीर

न्यूयॉर्क:  अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि हर समय ‘शानदार’ दिखना आसान काम नहीं है। प्रियंका ने टीवी शो ‘क्वांटिको’ की अपनी सहकलाकार मार्ली मैटलिन के साथ बिताए कुछ खास पलों को भी प्रशंसकों के साथ साझा किया।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अकादमी पुरस्कार विजेता मैटलिन के साथ टीवी सेट पर बिताए कुछ खास पलों को साझा किया। प्रियंका ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “मार्ली मैटलिन बेहतरीन अभिनेत्री हैं लेकिन वह बेहतर तकिया साबित हो सकती हैं।”

यह भी पढ़ेंः नरगिस का इस फिल्म से हो रहा कमबैक, शेयर की तस्वीर

दरअसल, इस तस्वीर में प्रियंका को मैटलिन की गोद में सिर रखकर लेटे हुए देखा जा सकता है। प्रियंका फिलहाल ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिग कर रही हैं। वह इस शो में एलेक्स पेरिस का किरदार निभा रही हैं।

प्रियंका असम टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसडर हैं। हाल ही में असम टूरिज्म के लिए कैलेंडर शूट कराया था, जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति जताई थी। असम टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने इस कैलेंडर को जारी किया।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: माहिरा ने तोड़ी चुप्पी, ‘जबरदस्ती किस’ का सच लाईं सामने

साथ ही प्रियंका को असम टूरिज्म की एम्बेसडर के पद से हटाने की मांग की थी। इस कैलेंडर में छपी प्रियंका की तस्वीर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफी हल्ला मचाया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक, इस कैलेंडर शूट में प्रियंका ने रिवीलिंग ड्रेस पहनी थी। प्रियंका के ड्रेसअप को लेकर असम सदन में कांग्रेस के सदस्य रूपज्योति कुर्मी, रोजलिन तिर्की और नंदिता दास ने प्रियंका पर उनके ऐसे कपड़े पहनने से असम की सभ्यता को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया। इन लोगों का कहना है कि प्रियंका को कैलेंडर शूट के दौरान असम की पारंपरिक ड्रेस पहननी थी।

 

LIVE TV