

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। निक जोनस से शादी रचा कर सात समुन्दर घर बसाने वाली प्रियंका अक्सर अपने पति निक के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। अब मौका जब उनके पति के जन्मदिन का हो और उन दोनों की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल मना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है।
पत्नी प्रियंका से उम्र में 10 साल छोटे निक कल यानी 16 सितंबर को 29 साल के हो गए हैं। प्रियंका ने पति के ख़ास दिन को और ख़ास बनाने के लिए ज़बरदस्त अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी है। प्रियंका ने निक के साथ रोमांटिक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरी जिंदगी का प्यार, संवेदना से भरे प्यारे इंसान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आई लव यू बेबी… आपके होने के लिए धन्यवाद।” बता दें कि प्रियंका चोपड़ा काम के चलते काफी समय से लंदन में थीं।लेकिन पति के जन्मदिन पर प्रियंका ने काम से ब्रेक लेने का फैसला लिया और अपने पति निक के पास अमेरिका पहुंच गईं। पेंसिल्वेनिया के फार्मिंगटन में निक का जन्मदिन मनाते हुए प्रियंका ने ये तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपने हबी निक को हग करें हुए हैं। निक भी प्रियंका को किस करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।