प्रियंका की खा‍मोश मोहब्बत की जुबां बनीं ये लेटेस्ट तस्वीरें

मुंबई। परवान पर चढ़ता प्‍यार बोले न बाले पर तस्‍वीरें हर खामोश जुबां की आवाज होती हैं। इन दिनों ऐसा ही कुछ प्रियंका चोपड़ा के साथ हो रहा है। बीते कुछ समय से प्रियंका और हॉलीवुड सिंगर निक जोन्‍स के रिश्‍ते पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। प्रियंका और निक ने अपने रिश्‍ते पर भले की चुप्‍पी साधी हुई है लेकिन सामने आईं इनसे जुड़ी कुछ तस्‍वीरें उस रिश्‍ते को प्‍यार का नाम ही दे रही हैं।

प्रियंका और निक

 

कुछ दिनों पहले ही दोनों को टोका मडेरा रेस्तरां में एक साथ वक्त बिताते देखा गया था। दोनों वहां तकरीबन रात 8 बजे डिनर करने पहुंचे थे। इसके अलावा दोनों को जे.एफ.के. एयरपोर्ट न्यू-यॉर्क पर भी साथ देखा गया था। इन सबके बाद हाल ही में प्रियंका को निक एक बार फिर काफी करीब देखा गया है।

प्रियंका और निक की लेटेस्‍ट तस्‍वीरें सामने आई हैं। ये तस्‍वीरें निक के भाई की शादी की हैं। निक के भाई की शादी न्सू जर्सी में हुई है। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक के बीच नजदीकियां साफ नजर आ रही है। दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए हैं। पीले रंग की ड्रेस में प्रियंका बेहद खूबसूरत लगी हें। वहीं ब्‍लू रंग के सूट में निक भी काफी हैंडसम लगे हैं।

यह भी पढ़ें: जूही और सचिन के टूटे रिश्‍ते पर इस दिन लगेगी कानून की मुहर

खबरों के मुताबिक, शादी में प्रियंका ज्‍यादा निक के साथ और आस पास ही रही हैं। तस्‍वीरों में भी प्रियंका उनका हाथ थामे नजर आई हैं। वह निक के साथ-साथ उनके परिवार के भी बेहद करीब हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से आ रही हैं। हालांकि दोनों शुरुआत से ही इस बात को नजरअंदाज करते दिखे हैं।

सोशल मीडिया पर निक के फैन पेज से दोनों की कई खूबसूरत तस्‍वीरें सामने आई हैं।

https://twitter.com/NickJonasUPD/status/1006309491254624256

https://twitter.com/NickJonasUPD/status/1006247169710534656

https://twitter.com/NickJonasUPD/status/1006219105576333313

https://twitter.com/NickJonasUPD/status/1005199739669958656

https://twitter.com/NickJonasUPD/status/1006000441983979520

LIVE TV