जापान की राजकुमारी अगले साल करेंगी शादी

जापान कीटोक्यो। इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी ने बुधवार को कहा कि जापान की राजकुमारी माको का विवाह अगले साल मार्च में औपचारिक रूप से सगाई के बाद होगा। समाचार एजेंसी एफे ने जापानी न्यूज एजेंसी क्योडो के हवाले से कहा कि सम्राट अकिहितो की सबसे बड़ी पोती माको विश्वविद्यालय के अपने साथी केई कोमुरो से चार नवंबर, 2018 को टोक्यो के इंपीरियल होटल में विवाह रचाएंगी।

चीन और पाक की नापाक साजिश को BSF ने किया बेनकाब, इन 5 तरीकों से घेरने का था प्लान

यह जोड़ा चार मार्च को औपचारिक तौर पर पारंपरिक समारोह नोसइ नो गी में सगाई करेगा। इस कार्यक्रम में दुल्हन के माता-पिता के सामने विवाह का वादा किया जाता है।

इस साल के शुरू में अटकलों के बाद जोड़े ने आधिकारिक तौर पर सितंबर में अपनी सगाई की घोषणा की थी।

राजकुमार अकिशिनो (51) की माको सबसे बड़ी बेटी हैं। अकिशिनो गद्दी के दावेदारों में अपने बड़े भाई क्राउन प्रिंस नरुहितो (57) के बाद दूसरे स्थान पर आते हैं।

आम लोगों के लिए सप्ताह में 4 दिन खुलेगा राष्ट्रपति भवन

माको की शादी से जापान में पुराने नियमों पर चर्चा फिर शुरू हो गई, जिसके अनुसार शाही परिवार में जन्मी महिला यदि एक आम आदमी से शादी करती है तो अपना राजसी दर्जा खो देगी।

LIVE TV