अहमदाबाद की सड़क पर दिखा दोस्ताना, खुली जीप में मोदी-शिंजो ने भरा फर्राटा

प्रधानमंत्री शिंजो आबेअहमदाबाद। शहर में पहुंचे जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और पीएम मोदी का रोड शो खत्म हो गया है। ये रोड शो लगभग 8 किलोमीटर लंबा रोड शो चला। आबे का यह दौरा दोनों देशों के लिए बहुत ही खास है।

इससे पहले, अपने विशेष विमान से आबे अपनी पत्नी के साथ दोपहर 3 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पधारे। उनके स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, एनएसए अजीत डोभाल व अन्य भी एयरपोर्ट पहुंचे।

बाबा के ठेंगे पर थे नियम-कानून, चलाता था रूबरू नाइट और नहीं देता था टैक्स

इसके बाद एयरपोर्ट पर ही सेरेमोनियल स्वागत समारोह हुआ। स्वागत यहीं खत्म नहीं हुआ और इसके बाद शिंजो आबे को बाहर आने तक अलग-अलग संस्कृतियों की झलक दिखाई दी।

इसके साथ ही आबे की दो दिवसीय भारत यात्रा शुरू हो गई है। अब से कुछ ही देर में दोनों राष्ट्राध्यक्ष 8 किमी लंबा रोड शो करेंगे।

उत्तराखंड में मिसाल बना स्विस दंपति, पलायन के बावजूद देवभूमि को अपनाया  

बता दें कि साबरमती आश्रम पहुंचने के बाद दोनों नेता महात्मा मंदिर में बनी दांडी कुटीर भी जाएंगे जो महात्मा गांधी को समर्पित संग्रहालय है। साबरमती आश्रम पहुंचने के बाद दोनों

 

नेता वहां पर महात्मा गांधी से जुड़ी हुई चीजों को देखेंगे। इसके बाद गुरुवार को पीएम मोदी और शिंजो आबे देश की पहली बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखेंगे। आबे और पीएम मोदी 12वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। दोनों देशों के बीच कई समझौते भी होंगे।

LIVE TV