योगी सरकार के मंत्री पर हमला, युवक के पास से ब्लेड और केमिकल बरामद

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह नामांकन के लिए जा रहे थे तभी उनपर एक युवक ने हमले का प्रयास किया। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से ब्लेड और केमिकल बरामद किया है।

दरअसल वो युवक और कोई नहीं बल्कि भाजपा का ही एक पुराना कार्यकर्ता है, जिसने बृहस्पतिवार को नामांकन करने के लिए जा रहे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर हमले का प्रयास किया। वह मंत्री तक पहुंच पाता कि लोगों ने उसे दबोच लिया। इससे हड़कंप मच गया। उसे तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया। भाजपा पार्षद अखिलेश सिंह ने बताया कि मौके पर वह भी मौजूद थे। आरोपी युवक सिद्धार्थनाथ तक नहीं पहुंच सका था। सिद्धार्थनाथ अपने कार्यालय से नामांकन के लिए निकल चुके हैं। बताया जाता है कि वह पहले बीजेपी से जुड़ा था। कुछ समय पहले उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

LIVE TV