GST में बदलाव के बाद पावर बैंक हुए सस्ते, Xiaomi ने घटाई कीमतें

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जो कि अपने फोन और उससे जुड़ी एक्सेसरीज के लिए बाजार में अग्रणी मानी जाती है। टैक्स दर में बदलाव के बाद xiaomi ने अपने पॉवरबैंक की कीमतों में गिरावट की है।

Mi-Power-Bank-

कीमत में बदलाव – Mi Power Bank 2i को पिछले साल नवंबर में 10000mAh और 20000mAh की क्षमता के साथ लांच किया था। इन पावर बैंक्स की कीमतें इस साल अप्रैल में टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव की वजह से लगभग 100 रुपये तक बढ़ाई गई थी। अब GST रेट में बदलाव के बाद कंपनी ने इनकी कीमत में फिर बदलाव किया है।

यह भी पढ़ें: Samsung ने लांच किया वायरलेस ईयरबड्स ‘गीयर आयकॉन एक्स’, मिलेगा बेहतर आवाज का मजा

Mi Power Bank Pro

साथ ही दो साल पहले लॉन्च किए गए 10000mAh वाले Mi पावर बैंक प्रो की कीमत में 200 रुपये की कटौती की गई है। 10000 mAh वाली  Mi Power Bank Pro की पुरानी कीमत 1,499 रुपये थी। हालांकि अब इसे 1,299 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही 10000 mAh वाली Mi Power Bank 2i की कीमत 100 रुपये घटाई गई है। अब इसकी कीमत 799 रुपये हो गई है।

Mi Power Bank 2i

Mi Power Bank 2i (20000 mAh) की कीमत भी 100 रुपये तक घटाई गई है। अब इसकी कीमत 1,499 रुपये हो गई है। ग्राहक इन बदली कीमतों में पावर बैंक को शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर जाकर खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अगली पीढ़ी का मिररलेस कैमरा लाएगी Nikon, जानें क्या होगा नया

10000 mAh और 20000 mAh वाली  Mi Power Bank 2i मेक इन इंडिया पहल का हिस्सा हैं। इसमें 2 USB आउटपुट, लिथियम पॉलीमर बैटरी और टेक्सा इंस्ट्रूमेंट्स-पावर्ड स्मार्ट कंट्रोल चिप्स दिए गए हैं। 10000 mAh पावर बैंक में मैटेलिक डबल एनोडाइज्ड डिजाइन दिया गया है।

इसकी थिकनेस 14.2mm और वजन 245 ग्राम है। 20000 mAh वाली Mi Power Bank 2i में पॉलीकार्बोनेट केस मौजूद है और इसका वजन 358 ग्राम है। 10000 mAh Mi Power Bank Pro को 2016 में अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। ये USB Type-C चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

LIVE TV