उत्तराखंड

महिला अपराध पर सियासी घमासान: दीप्ति रावत के बयान पर कांग्रेस का तीखा पलटवार

उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा नेत्री दीप्ति रावत भारद्वाज के हालिया बयान पर कांग्रेस ने तेज हमला बोला है।

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने लखनऊ में कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध रोकने के बजाय केवल बयानबाजी कर रही है और असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

प्रियंका गुप्ता ने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा आज सवालों के घेरे में है। अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार के जिम्मेदार नेता गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां दे रहे हैं। यह उनकी विफलताओं को छिपाने की नाकाम कोशिश है।”

कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि कागजी दावों के बजाय धरातल पर ठोस कार्रवाई कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। प्रियंका गुप्ता ने जोर दिया कि बिना पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के महिलाओं का विश्वास बहाल नहीं हो सकता।

दीप्ति रावत के बयान के बाद विपक्ष लगातार हमलावर है, जिससे महिला सुरक्षा मुद्दे पर राजनीतिक टकराव और बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button