
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले का आरोपी और भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी अब कुछ ही देर में भारत की सीमा पर दस्तक देगा। कई सालों से इंतजार कर रही पुलिस आज उसकी अपने गिरफ्त में लेगी। गौरतलब है कि चोकसी पीएनबी में घोटाला करने के बाद भारत से बाहर चला गया था। जिसके बाद अब उसे डोमिनिका से लाया जा रहा है। जानकारी के लिए आफको बता दें कि उसो डोमिनिका से लाने के लिए भारतीय जेट भेजा गया है। बता दें कि बीते बुधवार को मेहुल चोकसी क्यूबा भागते वक्त रास्ते में ही डोमिनिका में पकड़ा गया।

आपको यह भी बता दें कि भारत से बाहर निकलने के बाद उसने एंटीगुआ की नागरिक्ता भी प्राप्त की। लेकिन भारत की तरह एंटीगुआ सरकार को भी चोकसी ने अपनी करतूतों से परेशान कर दिया। जिसके मद्देनजर एंटीगुआ सरकार ने उसे भारत को सौंपने पर विचार किया। जिसके बाद अब उसे भारत लाया जा रहा है। जिसके लिए डोमिनिका राज्य में भारत ने अपना निजी जेट भेजा है। बताया जा रहा है कि अब से कुछ ही देर में मेहुल चोकसी भारत की सीमा पर होगा जहां उसकी सभी करतूतों का फैसला किया जाएगा।