देश

झालमुड़ी मैंने खाई, झाल टीएमसी को लगी’: पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चुनाव आयोग की सराहना की, कृष्णानगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मतदान के दौरान राज्य में हिंसा बहुत कम हुई, जो पिछले 50 वर्षों में सबसे कम है, और इसका श्रेय उन्होंने चुनाव आयोग को दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा पिछले 50 वर्षों में यह अपनी तरह का पहला चुनाव है जिसमें हिंसा को न्यूनतम स्तर पर रखा गया है, पहले कई मायनों में अराजकता और गुंडागर्दी का दौर चल रहा था।

प्रधानमंत्री ने कहा मैं चुनाव आयोग को हार्दिक बधाई देता हूं; उन्होंने बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की गरिमा को एक बार फिर से स्थापित किया है ,मैं यहां के सरकारी कर्मचारियों की भी सराहना करता हूं अब तक मिली जानकारी के आधार पर, मतदान प्रतिशत सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ रहा है। भाजपा के चुनावी अभियान को बढ़ावा देते हुए मोदी ने कहा कि राज्य के सभी लोग बदलाव चाहते हैं और पश्चिम बंगाल में कमल खिलाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि टीएमसी कई जिलों में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी।

Related Articles

Back to top button