देश

पश्चिम एशिया तनाव के बीच आज CCS की बैठक की अध्यक्षता करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम एशिया में जारी तनाव के मद्देनजर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री बैठक में विभिन्न मंत्रालयों द्वारा उठाए गए कदमों और भारत के हितों की सुरक्षा के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा करेंगे। यह मार्च के बाद पश्चिम एशिया तनाव पर मोदी द्वारा की जाने वाली तीसरी CCS बैठक होगी।

पिछली अप्रैल बैठक में PM मोदी ने आम लोगों की जरूरतों जैसे ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, एविएशन, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने LNG, LPG और पेट्रोलियम उत्पादों की निरंतर आपूर्ति तथा खरीफ-रबी सीजन के लिए उर्वरकों की उपलब्धता की भी समीक्षा की थी।

मोदी ने अफवाहों को रोकने के लिए जनता को सही और समय पर जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया था। पीएमओ ने कहा था कि सभी विभागों को नागरिकों और प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव कदम उठाने चाहिए।

गौरतलब है कि पिछले महीने सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक अंतर-मंत्रालयी समूह गठित किया था, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हैं। यह समूह पश्चिम एशिया की स्थिति की निरंतर समीक्षा कर जरूरी काउंटर उपाय सुझा रहा है।

Related Articles

Back to top button