मन की बात : मोदी बोले- हिंसा बर्दाश्त नहीं, मुस्लिम भाईयों का कार्य सराहनीय

मन की बातनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिये लोगों को संबोधित किया। यह प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम का 35वां एपिसोड है। पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के लिए देशभर में स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के केंद्रों में खास तैयारी की गई हैं।

मन की बात LIVE:

जनधन योजना सुरक्षित है? इसके जवाब में मोदी ने कहा, जनधन योजना भारत ही नहीं पूरी दुनिया के आर्थिक पंडितों की चर्चा का विषय रहा है। इसके माध्यम से हमने 30 करोड़ लोगों को बैंक खातों से जोड़ा है। ये दुनिया के कई देशों की आबादी से भी बहुत ज्यादा है। देश के दूसरे छोड़ पर बैठा मेरा भाई अब बैंक जाने लगा है। वो पैसे बचाने लगा है। उसे भी लगने लगा है पैसे को बचाया जा सकता है। अपनी जेब में रुपए कार्ड देखकर गरीब को भी अमीर का बराबरी का अहसास हुआ है। प्रधानमंत्री जनधन योजना में करीब 65 हजार रुपए जमा किया गया है। इस लोगों का बीमा किया गया है।

पांच सितंबर को हम सब शिक्षक दिवस मनाते हैं। देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर राधा कृष्ण का जन्मदिवस है। लेकिन वो हमेशा खुद को एक टीचर कहलवाना ही पसंद करते थे। इस बार सिक्षक दिवस पर क्या हम एक संकल्प कर सकते हैं। हर किसी को पांच के लिए किसी संकल्प से बांधिए। उसे आगे बढ़ने का माहौल दीजिए। ये काम हमारे देश के शिक्षण संस्थान कर सकते हैं।

29 अगस्त को पूरा देश राष्ट्रीय खेल के दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस है। मैं ये इसलिए बता रहा हूं कि हर युवा खेल से जुड़े। खेल एक तरह से दिलों का मेल हैं। हमारे देश की युवा पीढ़ी आधुनिक तकनीक में आगे आई है। आप कंप्यूटर पर क्रिकेट तो खेलते होंगे लेकिन खेल के मैदान में खेलिए। पहले बच्चे घर से बाहर जाते थे तो मां पूछती थीं कि कब आओगे। लेकिन कंप्यूटर गेम ने हालात ऐसे पैदा कर दिए हैं कि मांएं पूछते हैं बेटे तुम कब बाहर जाओगे।

इस बार दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन स्वच्छता दिवस मनाना शुरू करें। गांधी जयंती से 15 दिन पहले ही हम साफ सफाई पर ध्यान दें। फिर हम देखेंगे की गांधी जयंती के दिन देश कितने साफ दिखेगा। मन की बात के कार्यक्रम के साथ देश के हर कौन से लाखों लोग जुड़ जाते हैं। सुनने वालों की संख्या तो करोड़ों है। लेकिन लाखों लोग मुझे पत्र लिखते हैं। आप जितना मन की बात का इंतजार करते हैं लेकिन उससे ज्यादा मुझे आपके पत्रों का इंतजार रहता है। मेरी कोशिश रहती हैं मैं आपकी बात को सुने और समझूं।

जल्द ही दो अक्टूबर आने वाला है। लेकिन हमें महात्मा गांधी के जन्मदिन पहले साफ सफाई करनी चाहिए। हम कोई और काम ना करें। साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान दें।

गुजरात में बीते दिनों बाढ़ आई। लेकिन बाढ़ का पानी जब चला गया तो वहां हालात और भी खराब हो गए। लेकिन मुस्लिम भाईयों ने इस दौरान बहुत सराहनीय कार्य किया। गुजरात में जमियत उलेमा ए हिंद के लोगों ने गुजरात के 22 मंदिर की साफ सफाई की। उन्होंने मस्जिदों को भी साफ किया।

पीएम: स्वच्छता अभियान के 3 साल बाद परिणाम दिखने लगे हैं। 2 लाख से भी ज्यादा खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं।

पीएम: आधुनिक होने की परिभाषा बदलती जा रही है।

त्योहारों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि शायद ही 365 दिन में कोई दिन बचता होगा जो कि हमारे यहां त्योहार से न जुड़ा हुआ हो। इन दिनों गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। सभी देशवासियों को गणेशोत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। अभी केरल में ओणम का त्योहार मनाया जा रहा है। भारत के रंग-बिरंगे त्योहारों में से एक ओणम केरल का एक प्रमुख त्योहार है। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों को ईद-उल-जुहा की भी बधाई दी।

मोदी ने कहा, “एक ओर देश उत्सवों में डूबा है, दूसरी ओर एक ओर हिंसा की खबरें आती हैं। ये देश बुद्ध का देश है। अहिंसा परमो धर्म।”
मैंने लालकिले से कहा था कि आस्था के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी। चाहे वह धर्म या व्यक्ति के खिलाफ हो बर्दाश्त नहीं होगी। ये देश और सरकार इसके दोषियों को सजा देगी।

कार्यक्रम की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने हरियाणा में हुई हिंसा पर चिंता जताई। पीएम मोदी ने कहा कि आस्था के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। हिंसा ना ही देश बर्दाश्त करेगा और ना ही सरकार। आस्था के नाम पर कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।

पीएम ने देशवासियों को गणेशोत्सव और ओणम की बधाई दी।

 

LIVE TV