PM मोदी बने ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’,अवार्ड पाने वालों में फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो भी शामिल

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज संयुक्त राष्ट्र द्वारा दिए गए ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ से नवाजा जाएगा। पीएम मोदी को ये सम्मान दिल्ली के प्रवासी भारतीय केंद्र में दिया जाएगा। पीएम मोदी के अलावा ये अवार्ड फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो को भी दिया जा रहा है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो को सबसे बड़ा पर्यावरण अवार्ड ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ देने का ऐलान किया था। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैंक्रो को ये सम्मान इंटरनेशनल सोलर अलायंस और पर्यावरण के मोर्चे पर कई महत्तवपूर्ण कामों के लिए दिया जा रहा है।

PM मोदी को मिला 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' सम्मान,संयुक्त राष्ट्र के महासचिव सौपेंगे पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में एक विशेष समारोह में संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड’ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में शामिल होने के लिए वो पहुंच चुके हैं। मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को उनके अनुकरणीय नेतृत्व और जलवायु परिवर्तन व टिकाऊ विकास पर उनकी पैरोकारी के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है।

संयुक्त राष्ट्र के आधिकारिक बयान के मुताबिक, 26 सितंबर को न्यूयॉर्क में 73वें आमसभा की बैठक के इतर इस पुरस्कार की घोषणा की गई थी। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस दोनों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। बता दें कि यह पुरस्कार सरकार के नेताओं, सिविल सोसाइटी और निजी क्षेत्र के ऐसे लोगों को दिया जाता है, जिनके काम से पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

चैंपियंस ऑफ द अर्थ निम्न श्रेणियों में विजेताओं को दिया जाता है-

लाइफटाइम अचीवमेंट, पॉलिसी लीडरशिप, कार्य और प्रेरणा, उद्यमी दृष्टि, विज्ञान और नवाचार।

इस साल संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से ये सम्मान विभिन्न श्रेणियों में 6 लोगों और संस्थाओं को दिया गया है। जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इमैनुअल मैक्रों, जोआन कार्लिंग, चीन का जिनजिआंग ग्रीन रूरल प्रोग्राम, कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और बियोंड मीट एवं इंपोसिबल फूड्स के नाम शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र की ओर से कहा गया है कि ये लोग बेहतर भविष्य के लिए आज को बदल रहे हैं।

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को पर्यावरण के लिए वैश्विक समझौते करने और पीएम मोदी को 2022 तक प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह खत्म करने की शपथ के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है।

LIVE TV