PM मोदी का दिखेगा अनोखा रूप, नज़र आएंगे डिस्कवरी चैनल के एडवेंचर शो Man Vs Wild में !

PM मोदी के न जाने कितने ही रूप हैं | कभी कुछ करते हुए तो कभी कुछ | उन्होंने ऐसे-ऐसे काम किए हैं जो शायद ही किसी प्रधानमंत्री ने करने कि सोची हो | अब इसी लिस्ट में मोदी एक और नया कारनामा करने जा रहे हैं |

डिस्कवरी चैनल के एडवेंचर शो Man Vs Wild में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नज़र आने वाले हैं | यह शो 12 अगस्त 2019 को रात 9 बजे चैनल पर प्रसारित किया जाएगा | लेकिन इस शो का टीजर सामने आया है जिसमें होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ मोदी एडवेंचर करते दिख रहे हैं|

और ये टीज़र बेयर ग्रिल्स ने ट्वीट भी किया | बेयर ग्रिल्स ने बताया है कि शो को 180 देशों के लोग देखेंगे | इसमें मोदी का वह रूप दिखेगा जिससे लोग अब तक अनजान रहे हैं |

ग्रिल्स ने आगे लिखा कि जानवरों के संरक्षण और पर्यावरण बदलाव को लेकर लोगों को जागरुक करने के मकसद से मोदी भारतीय जंगल में पहुंचे | Man Vs Wild शो काफी चर्चित है और इसमें कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करती रही हैं | और इस लिस्ट में अब मोदी जी भी शामिल हो चुके हैं |

 

भारत के बाद इजराइल के चुनावों में भी छा रहे हैं PM मोदी, प्रचार में लगे मोदी के बैनर !

देखें वीडियो टीज़र:-

पहली बार ये शो Man Vs Wild 13 साल पहले शुरू हुआ था | इस शो में खासतौर पर सर्वाइवल स्किल पर फोकस किया जाता है | और बताया जाता है कि आप विषम परिस्थितियों में कैसे जिंदा रह सकते हैं |

इसमें ये दिखाया जाता है कि बेयर ग्रिल्स जो कि शो के होस्ट हैं वो किसी जगह फंसे हुए हैं तो आप उस स्थिति में फंस जाएं तो किस तरह से खुद की जान बचा पाएंगे |

ट्विटर पर शो का टीजर आते ही 2 घंटे में ही इसे 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया |

इस टीजर में प्रधानमंत्री बेयर ग्रिल्स का स्वागत करते नजर आते हैं | 45 सेकंड के इस वीडियो में PM मोदी, बेयर से कहते हैं कि आपके लिए मैं ये (बंबू) अपने साथ रखूंगा |

 

LIVE TV